माइंडलेस ईटिंग से बचाएं: बच्चों को खाने में रुचि लेने के तरीके

माइंडलेस ईटिंग से बचाएं: बच्चों को खाने में रुचि लेने के तरीके

टीवी या मोबाइल देखते हुए खाना खिलाना - बहुत से लोग तर्क देते हैं कि ऐसा करने से बच्चा अच्छे से खाना खा लेता है, लेकिन वे ऐसा इसलिए करता है क्योंकि उसका पूरा ध्यान स्क्रीन की तरफ होता है, उसे पता ही नहीं है कि वो क्या खा रहा है। अंग्रेजी में इसे माइंडलेस ईटिंग कहते हैं, और मनोविज्ञानिकों की मानें तो यह माइंडलेस ईटिंग बच्चे के लिए बहुत खतरनाक है। अगर आपने भी ऐसी गलतियाँ की हैं तो कोई बात नहीं, अभी भी देर नहीं हुई। यहाँ कुछ तरीके हैं जिससे आपका बच्चा खाने में रुचि लेने लगेगा: 1. बच्चे की दिनचर्या निर्धारित करें - बच्चे के सोने-जागने का समय सेट होने से कुछ ही दिनों में आपको यह पता चल जाएगा कि बच्चे को भूख कब लगती है। उस हिसाब से आप बच्चे को उसकी भूख के समय कुछ खाने को देंगी तो वह कोई नखरे नहीं करेगा। 2. बच्चे को खाने से खेलने दें - हाँ, सही सुना! बच्चे को उसके खाने के साथ खेलने दें, गंदगी की फिक्र न करें। जब तक बच्चा खाने के साथ फ्रेंडली नहीं होगा, तब तक कैसे खाना है, नहीं सीख पाएगा। 3. बच्चे को खुद खाने दें - छोटे बच्चों को अपने हाथ से खाना खाने का बहुत शौक होता है क्योंकि वे इसे खेल समझते हैं। लेकिन हम कपड़े गंदे होने के डर से उन्हें अपने हाथ से खिलाते हैं। कभी-कभी यह ठीक है, लेकिन आप जितना उन्हें खुद से खाने देंगी, उतना जल्दी अच्छे से खाना खाना आएगा। 4. यह तो कुछ खाता ही नहीं - बच्चा जितनी बार आपके मुंह से यह वाक्य सुनेगा, उसके लिए खाने से बचना उतना आसान हो जाएगा। इसलिए बच्चे के सामने कोई भी नकारात्मक बात करने से बचें। 5. अपने साथ खिलाएं - बच्चे को हमेशा अपने साथ खाना खिलाएं। आपको खाता देख, उसमें भी खाने को लेकर उत्सुकता बढ़ेगी। 6. वेराइटी बहुत जरूरी है - बच्चा रोज एक प्रकार का खाना कभी नहीं खायेगा। उसे रोज कुछ न कुछ अलग दें जिससे वह बोर नहीं होगा। 7. कहानी सुनाना - बच्चे को खाना खिलाते समय आप उसे कोई भी कहानी सुना सकती हैं, जिससे बच्चे को यह खेल लगने लगेगा और वह अपना मील अच्छे से एन्जॉय करेगा। 8. टीवी मोबाइल से दूर रखें - वैसे तो बच्चों को हमेशा ही इनसे दूर रखना चाहिए, लेकिन वर्तमान परिप्रेक्ष्य में यह संभव नहीं है। इसलिए बच्चों का स्क्रीन टाइम सेट करें और भोजन के समय इससे दूर रखें। ये कुछ तरीके हैं जिससे बच्चा खाने को देखकर भागेगा नहीं। आप कौनसे तरीके अपनाते हैं अपने बच्चे को खाना खिलाने के लिए, हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।

सुनो स्त्री, तुम अपने आप में अनमोल हो, पुरुषों से बराबरी की चाह में तुम अपनी नरमी मत खो देना
सुनो स्त्री, तुम अपने आप में अनमोल हो, पुरुषों से बराबरी की चाह में तुम अपनी नरमी मत खो देना

इंटरनेशनल वुमंस डे हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन स्त्रीत्व का जश्न है। इस दिन दुनिया भर में हजारों तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता...

Read More
करीना और शाहिद का आईफा में वीडियो हुआ वायरल, लोगों को आई जब वी मेट की याद
करीना और शाहिद का आईफा में वीडियो हुआ वायरल, लोगों को आई जब वी मेट की याद

इस वक्त आईफा की चर्चा चारों ओर है। यह पहला मौका है जब आईफा का आयोजन इंडिया में हो रहा है। लेकिन राजस्थान के लिए अच्छी बात है कि यह आयोजन मुंबई में ना...

Read More