सेमिफाइनल में स्पेन ने बनाई जगह, लेकिन टूट गई रिकॉर्ड की दीवार भी

सेमिफाइनल में स्पेन ने बनाई जगह, लेकिन टूट गई रिकॉर्ड की दीवार भी

वो कहते हैं, कोई दिन आपका नहीं होता। स्पेन की बात करें तो वह बेशक सेमिफाइनल में पहुंच गया है। टीम इस जीत से खुश भी है। लेकिन इसके साथ ही एक खलिश भी बाकी है। असल में स्पेन की टीम बहुत तैयारियों के साथ फीफा वर्ल्ड कप में आई है। इस टीम ने इस बार प्रतिद्वंद्वी टीमों को लंबे समय तक गोल करने का मौका नहीं दिया। स्पेन की टीम के स्टार इस बार वहां के गोलकीपर उनाई सिमोन रहे हैं। जिनके सामने बड़ी-बड़ी टीमें भी गोल करने में कामयाब नहीं हो पाईं। लेकिन इस मैच में स्पेन का 650 मिनट का क्लीन शीट रिकॉर्ड टूट गया। बेल्जियम की टीम एक गोल करने में कामयाब रही।

टूट गई स्पेन की अभेद दीवार

फीफा में इस बार गोलकीपर उनाई सिमोन के नाम की बहुत चर्चा है। यह गोलकीपर 650 मिनट तक क्लीन शीट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना चुके हैं। यह फीफा वर्ल्ड कप का अब तक का सबसे लंबा रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड पिछली फीफा प्रतियोगिता से शुरू हुआ था, जब राउंड ऑफ 16 में स्पेन ने मोरक्को को हराया था। लेकिन वो कहते हैं ना, चाहे वक्त अच्छा चल रहा हो या बुरा, उसे रुकना ही होता है। इसी तरह इस रोमांचक क्लीन शीट का भी आज अंत हो गया।

क्या है क्लीन शीट

क्लीन शीट का अर्थ होता है कि जब फुटबॉल की दो टीमें मैदान में मुकाबला करती हैं, तो एक टीम दूसरी टीम को एक भी गोल नहीं करने देती। उनाई सिमोन अपनी टीम के लिए ऐसी ही फुटबॉल की दीवार बनकर खड़े थे। उनकी वजह से दूसरी टीमें गोल नहीं कर पा रही थीं। लेकिन बेल्जियम की टीम इस बार पूरी तैयारी के साथ आई थी। उनकी तैयारी मैदान पर साफ नजर आई, जब मैच के 41वें मिनट में टिमोथी कास्टान्ये ने बॉक्स में क्रॉस डाला, जिस पर चार्ल्स डी केटेलारे ने डिफेंडर पाउ कुबार्सी से आगे निकलकर हेडर लगाया। बस फिर क्या था, गेंद सीधे गोल में पहुंच गई। इसी के साथ बेल्जियम इस वर्ल्ड कप में स्पेन के खिलाफ गोल करने वाली पहली टीम बन गई।

अब देखते हैं कौन आएगा

650 मिनट का यह रिकॉर्ड अपने आप में अनूठा और रोमांचक है। उनाई सिमोन से पहले इटली के वॉल्टर ज़ेंगा के नाम 517 मिनट का क्लीन शीट रिकॉर्ड था। यह रिकॉर्ड उन्होंने 1990 में बनाया था। अब देखना यह है कि उनाई का यह रिकॉर्ड कौन और कब तोड़ता है। फिलहाल सेमिफाइनल में स्पेन का मुकाबला अब फ्रांस से होगा।

उनाई सिमोन बनेंगे चुनौती

अपने खेल के जरिए उनाई सिमोन ने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपनी जगह बना ली है। बेशक आज बेल्जियम के गोल से उनके रिकॉर्ड का सिलसिला थम गया है। लेकिन सेमिफाइनल खेल रही टीमों के लिए स्पेन का यह गोलकीपर अब भी बड़ी चुनौती बनकर खड़ा है। कई बार ऐसा होता है कि मेसी, एम्बापे और हालैंड जैसे स्टार स्ट्राइकर भी अपनी रणनीति में सफल नहीं हो पाते। तब पूरा खेल गोलकीपर के प्रदर्शन पर केंद्रित हो जाता है। स्पेन के यह गोलकीपर इस समय दुनिया के बेहतरीन स्ट्राइकरों के लिए भी बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

 इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "स्पोर्ट्स" पर क्लिक करें।

चैंपियंस ट्रॉफी जो जीत के साथ दे गई ज़िंदगी का एक महत्वपूर्ण सबक
चैंपियंस ट्रॉफी जो जीत के साथ दे गई ज़िंदगी का एक महत्वपूर्ण सबक

बधाई हो भई मुझे, आपको और हम सभी हिंदुस्तानियों को, जिनके लिए टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। हम सब लोग बहुत खुश हैं। कितनी ही बार...

Read More
अभिषेक बच्चन के लिए ‘बी हैप्पी’ वाला नहीं रहा है फिल्मी सफर
अभिषेक बच्चन के लिए ‘बी हैप्पी’ वाला नहीं रहा है फिल्मी सफर

बॉलीवुड में वैसे तो ज़्यादातर कलाकारों के लिए सफलता का सफर आसान नहीं रहा है। लेकिन नेपोटिज़्म की भीड़ से निकलने वाले कलाकारों को खुद को साबित करने के...

Read More