किस्मत के सहारे पुर्तगाल भी लगी किनारे, राउंड ऑफ 16 में किया क्वालीफाई

किस्मत के सहारे पुर्तगाल भी लगी किनारे, राउंड ऑफ 16 में किया क्वालीफाई

रोनाल्डो को सारथी बनाय हुए पुर्तगाल फीफा वर्ल्डकप 2026 को जीतने के इरादे से खेल रही है और राउंड ऑफ के मुक़ाबले में उसने क्रोएशिया को 2-1 हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इस मैच का रोमांच लास्ट मिनट तक चला। वैसे तो शुरुआत के 20 मिनट में पुर्तगाल के पास गोल करने के चार मौके आए रोनाल्डो के पास खुद दो मौके थे जिसमें वह चूक गए। पहले हाफ में क्रोशिया ने काफी गलतियां की लेकिन फिर भी पुर्तगाल गोल करने में नाकाम रही।

आपकी एक गलती और विपक्ष के लिए मौका

कॉर्पोरेट सेक्टर हो या जिंदगी वो यहां सिर्फ मेहनत से काम नहीं चलता। आपकी मेहनत का क्या  परिणाम आया यह भी मायने रखता है। खैर इस गेम में लगातार प्रयास जारी थे। और फिर 53 वें मिनट में वो मौका आया जहां इवान पेरिसिक ने  गोल कर क्रोशिया को लीड में ला दिया। लेकिन इस गोल के होने के बाद पुर्तगाल टीम थोड़ी हरकत में नजर आई। उसने सामने वाली टीम पर लगातार दबाव को बनाए रखा। 68 वें मिनिट में टीम को पेनल्टी मिली। इस पेनल्टी को रोनाल्डो ने गोल में बदल दिया। इस गोल के साथ 1-1 पर दोनों टीमें बराबर हो गईं। हालांकि रोनाल्डो बहुत अच्छा खेले हैं लेकिन जिस तरह से उन्होंने दो गोल मिस किए हैं। उससे लग रहा है कि वो दबाव में हैं।

रोमांच देखने को मिला

मैच में यह बहुत मायने रखता है कि आप किस टीम को सपोर्ट कर रहे हो औैर किसको नहीं। लेकिन इस मैच में जो रोमांच था वो अलग ही था। 1-1 से बराबरी के बाद मैच लग था कि मैच अब अतिरिक्त समय की ओर बढ़ रहा है। लेकिन यहां पर भी गेम में एक टि्वस्ट आया। स्टॉपेज टाइम में पुर्तगाल ने गेम को पलटते हुए हल्ला बोल दिया। राफेल लियाओ ने बाएं फ्लैंक से क्रॉस दिया, इस क्रॉस पर गोंकालो रामोस ने हेडर लगाकर गोल कर दिया। इस तरह इस गोल से पुर्तगाल  को 2-1 की बढ़त मिल गई।

पिक्चर अभी बाकी है दोस्त

लेकिन अभी रोमांच कम नहीं हुआ था। गल रहा था कि शायद अब जीत पुर्तगाल की होने वाली है तभी मैच के अंत के समय में क्रोएशिया के मारियो पासलिच ने गोल दाग कर स्कोर को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। लेकिन जब इस गोल को वीएआर  रिव्यू में ऑफ साइड पाया गया। इस वजह से गोल रद्द हुआ और स्कोर वापिस 2-1 हो गया। लेकिन यह फैसला क्रोएशिया के फैंस और टीम को जरा भी पसंद नहीं आया। मैदान की तरफ फैंस की ओर से बोतलें फेंकी गईं और बहुत ज्यादा हूटिंग हुई।

आप भी जानें

फ़ुटबॉल  में ऑफसाइड का नियम गोल करने के लिए अनुचित लाभ उठाने से रोकने के लिए बनाया गया है। अगर हम सरल शब्दों में बात करें तो जब आपकी टीम का कोई साथी खिलाड़ी आपको बॉल पास करता है, तो आप विरोधी टीम के 'अंतिम दूसरे' डिफेंडर  से आगे नहीं होने चाहिए। खैर यह एक बहुत मामूली सी गलती थी, लेकिन क्रोएशिया के लिए यह चूक बहुत भारी पड़ गई।

 अब पुर्तगाल टॉप 16 में पहुंच चुका है। उसका अगला मुकाबला स्पेन से होगा। इस टीम से मुकाबला आसान नहीं है। टीम के सभी प्लेयर्स इस वर्ल्ड कप में बहुत अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

 इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "स्पोर्ट्स" पर क्लिक करें।

पंचायत के बाद अब मेकर्स ला रहे हैं गांव से जुड़ी एक और कहानी, ग्राम चिकित्सालय
पंचायत के बाद अब मेकर्स ला रहे हैं गांव से जुड़ी एक और कहानी, ग्राम चिकित्सालय

पंचायत सीरीज के जरिए दर्शकों का दिल जीतने के बाद मेकर्स अब एक और नई कहानी लेकर आ रहे हैं। गांवों की सीधी-सादी जिंदगी को रोचक अंदाज में दर्शकों के...

Read More
क्रिमिनल जस्टिस का इंतजार हुआ खत्‍म, कोर्ट रूम में फिर से काले कोट में नजर आने वाले हैं पंकज त्रिपाठी
क्रिमिनल जस्टिस का इंतजार हुआ खत्‍म, कोर्ट रूम में फिर से काले कोट में नजर आने वाले हैं पंकज त्रिपाठी

ओटीटी पर कुछ सीरीज ऐसी हैं जिनके किरदारों ने दर्शकों ने खुब सराहा है। ऐसा ही एक किरदार है ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के माधव शर्मा का। पंकज...

Read More