गुवाहटी में चले रहे वन डे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया हिट मैन रोहत शर्मा की बल्लेबाजी रही लाजवाब, तो शुभमन गिल ने भी किया कमाल

गुवाहटी में चले रहे वन डे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया हिट मैन रोहत शर्मा की बल्लेबाजी रही लाजवाब, तो शुभमन गिल ने भी किया कमाल

वो कहते हैं ना गेम में कब क्या हो जाए किसी को पता नहीं चलता। गुवाहटी में चल रहे वनडे मैच में बुधवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला। भारत वेस्टइंडीज के बीच चल रही वनडे सीरीज में दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लबाजी करते हुए ताबड़तोड़ 405 रन बनाए। उनके तीन बल्लेबाजों ने शतक मारा और एक विशाल स्कोर भारत के सामने रखा। यह स्कोर इंडिया को दबाव देने के लिए काफी था। लेकिन कहते हैं ना कि आप दरिया से नहीं पूछ सकते कि उसका पानी कहां तक जाएगा। भारत के लिए शुरुआत करने आए रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने गेम के तेवर को ही पलट कर रख दिया। वेस्टइंडीज के इतने शानदार स्कोर के बावजूद दोनों ने भारत के लिए बेहतरीन शुरुआत की। दोनों ने 250 रन की शानदार साझेदारी की। 255 पर पहला विकट गिरा। इस मैच में कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक मारकर एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।शुभमन गिल के वनडे करियर का यह सबसे तेज शतक है। उन्होंने 117 गेंदों पर यह रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले ईशान किशन ने 2022 में बांगलादेश के खिलाफ 126 गेंदों पर दोहरा शतक लगाया है। शुभमन गिल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वे ODI में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 
वो नायक की तरह खेले और जीत गए
लेकिन अब बात करते हैं रोहित शर्मा की। 39 साल के रोहित शर्मा जो वेस्टन इंडीज के खिलाफ खेले। इसे दुनिया देखती रह गई। दुनिया के श्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों की बात आती हैं तो उसमें भारतीय बैट्समैन रोहित शर्मा का जिक्र होता ही है। रोहित शर्मा वे खिलाड़ी हैं जो अपने आलोचकों को जवाब बैटिंग कर स्कोर से देते हैं। रन बनाने में उन्हें महारथ हासिल है। यही कारण है कि दाएं हाथ के इस अक्रामक बल्लेबाज को भारत का हिटमैन भी कहा जाता है। रोहित शर्मा ने आज गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में अपने 12,000 रन पूरे किए और भारत में 200 वनडे छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।
तोड़ दिया सचिन का रेकॉर्ड भी
आज का दिन रोहित शर्मा का दिन है। छक्के मारने में रोहित को महारथ हासिल है। लेकिन उन्होंने जो चार बड़े छक्के मारे हैं वो क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी कभी ना भूलने वाला अनुभव बन गया है। इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने वन डे में सबसे कम पारियों में 12,000 रन बना लिए हैं। सचिन ने 300 पारियों में यह उपलब्धी हासिल की थी। जबकि रोहित ने 282 पारियों में यह आंकड़ा हासिल कर लिया है। इस तरह वे भारत के तीसरे बल्लेबाज बने हैं जिन्हें यह उपलब्धि हासिल हो चुकी है। रोहित और सचिन के साथ विराट कोहली भी 12,000 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। फिलहाल वे भारत में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर (18,426 रन) के बाद भारत के तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
200 छक्कों का बन गया रिकॉर्ड
रोहित का खेल बेहद कमाल का रहा। इस मैच में उन्होंने एक और रोचक रिकॉर्ड बनाया। क्रिकेट फैंस जानते हैं कि रोहित का यूएसपी उनका सिक्सर लगाने का हुनर है। उन्होंने भारत में अपने 200 छक्के पूरे कर लिए। इस तरह वे एक देश में 200 छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। उन्होंनेवेस्टइंडीज में 147 छक्के लगाए थे। अपने टैलेंट के बल पर रोहित ने इस क्रिस के इस रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया है।
खैर भारत ने यह मैच आठ विकेट से जीत लिया है। भारत ने दो विकेट खोकर 406 रन बनाए हैं।
आप सीख सकते हैं रोहित से
रोहित की बात करें तो उन्होंने अपने करिअर में कम संघर्ष नहीं देखे हैं। सभी को पता है कि वो एक मिडिल क्लास परिवार से आते हैं। कम संसाधनों के बावजूद भी वो अपनी टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने में सफल रहे। उन्होंने अपने करिअर की शुरुआत बतौर स्पिनर की थी। लेकिन बाद में कोच की सलाह मानते हुए उन्होंने बल्लेबाजी पर ध्यान दिया। आप खुद सोचकर देखिए एक बार वो लड़का जो बहुत मेहनत से भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बना था। साल 2011 के वर्ल्डकप में उसे टीम में जगह नहीं मिली। इसके बाद एक साल तक वो टीम में जगह बनाने के लिए जूझते रहे। लेकिन साल 2013 में उन्होंने एक मौके पर अपना बेहतरीन दे दिया। उन्हें ओपनिंग का मौका मिला था। इस ओपनिंग के मौके ने उनके करिअर को बदल कर रख दिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक सहित कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस बात से हम सीख सकते हैं कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती।
फैंस का मिलता है सपोर्ट
रोहित को मैदान पर हमेशा ही सपोर्ट मिलता है। वो जैसे ही स्टेडियम में पहुंचते हैं तो हिटमैन के नारे लगाकर उनके फैंस उनका स्वागत करते हैं तो सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। वो जिंदगी को खुलकर जीने वाले एक सीधे सहज इंसान हैं। उन्होंने और विराट कोहली ने क्रिकेट में अपने करिअर की शुरुआत साथ की थी। वो हमेशा कोहली की तारीफ करते हैं। और कहते हैं कि हम दोनों एक दूसरे की बल्लेबाजी में एक दूसरे को सलाह मशवरा देते हैं।
खैर रोहित शर्मा जीत और हार से परे एक ऐसे इंसान हैं जो 39 साल की उम्र में भी बेहद आक्रमक हैं। उनके बैट का जादू जब चलता है तो हर कोई बस दीवाना हो जाता है। उम्मीद करते हैं कि साल 2027 में वर्ल्ड कप में भी वो ऐसा ही कमाल अपने फैंस को दिखाने में कामयाब हों।

रैंप वॉक तो बहुत देखी होगी, लेकिन कभी देखी है आपने एलिफेंट रैंप वॉक?
रैंप वॉक तो बहुत देखी होगी, लेकिन कभी देखी है आपने एलिफेंट रैंप वॉक?

फैशन और उसमें की जाने वाली रैंप वॉक का अपना ही एक्सपीरियंस है। कैट वॉक करती मॉडल्स को देखना और लास्ट में शो स्टॉपर का डिजाइनर के साथ आना फैशन...

Read More
देशभक्ति से लेकर कोर्टरूम ड्रामा ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी एक से बढ़कर एक फिल्में और वेबसीरीज
देशभक्ति से लेकर कोर्टरूम ड्रामा ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी एक से बढ़कर एक फिल्में और वेबसीरीज

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के जज्बे से भरी फिल्में घर बैठे देखने को मिलें, तो मजा ही दोगुना हो जाता है। ओटीटी पर अगस्त में 11-17 के बीच नई वेब सीरीज...

Read More