स्मृति मंधाना आप जिंदगी की पिच पर भी बखूबी खेलना जानती हो

स्मृति मंधाना आप जिंदगी की पिच पर भी बखूबी खेलना जानती हो

पिछले दिनों की बात करें तो वुमन क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी का होना और फिर नहीं होना और क्यों नहीं होना जैसी बहुत सी बातें चर्चा में थीं। कभी यह खबर आई थी कि स्मृति के पापा की तबीयत खराब हो गई, इस वजह से यह शादी कैंसिल हो गई। तो कभी खबरों का बाज़ार इस बात से गर्माया कि उनके सो-कॉल्ड बॉयफ्रेंड ने उन्हें चीट किया। खैर जो भी है, फिलहाल बात यह है कि हमें इस बात को समझना है कि हमें इस सिचुएशन से क्या सीखना है। यह शादी अभी तो कैंसिल है। लेकिन आप खुद सोच सकते हैं कि वो सिचुएशन क्या रही होगी कि उस लड़की ने अपनी शादी को कैंसिल किया, जबकि सोशल मीडिया पर उस शादी के प्री-वेडिंग शूट्स भी वायरल हो रहे थे। क्या प्रेशर रहा होगालेकिन इन सभी के बीच में यह शादी अब टल चुकी है।

तो समझें इस बात को

कई बार हम दबाव में ऐसे निर्णय ले लेते हैं जिसमें हमें पता होता है कि शायद कुछ गलत होने वाला है, और न चाहते हुए भी पीछे नहीं हट पाते। शादी-ब्याह में ही देख लीजिए कि कई बार हमें महसूस होता है कि सामने वाली पार्टी में कुछ गड़बड़ है। लेकिन हमने जब ब्याह की मिठाई बांट दी, तो जानते-बूझते एक गर्म निवाला निगल लेते हैं। कितनी ही बार शादियों में हमने लड़की वालों को बिना किसी गलती के हाथ जोड़कर खड़ा हुआ देखा है। बेटी का नसीब मानकर जानते-बूझते बहुत लोग उसे कुएँ में धकेल देते हैं। और वो बेचारी पूरी जिंदगी अपने दर्द को समेटकर जिंदगी गुजारने लगती है। सोचकर देखिए कि जिंदगी भर रोने से बेहतर है आज के चैलेंज का सामना करना। यह बात सच है कि स्टेप बैक करना सरल और सहज नहीं होता। लेकिन स्मृति मंधाना ने खुद को स्टेप बैक किया। आगे वो अपनी जिंदगी में क्या निर्णय लेने वाली हैं हमें नहीं पता।

मिसाल बन गईं स्मृति

स्मृति ना केवल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं बल्कि जिंदगी की पिच पर एक मुश्किल वक्त में उन्होंने बहुत अच्छे से खेला। उन्होंने बता दिया कि जिंदगी की पिच पर प्रेशर मोमेंट्स को कैसे हैंडल किया जाता है। आप सोचकर देखिए हमारी और आपकी जिंदगी में तो बस चार लोग हैं जिनके प्रेशर में आकर हम कई बार पीछे नहीं हट पाते। लेकिन स्मृतिवो तो इस सोसाइटी का जाना-माना नाम हैं।

बात समझिए

स्मृति की इस सिचुएशन को हैंडल करने की कला को स्टूडेंट भी सीख सकते हैं। मान लीजिए कि आप किसी ऐसे कोर्स में एनरोल हो गए जो आपको पसंद नहीं आ पा रहा या आप उसे समझ नहीं पा रहे। इस स्थिति में आप बैक ऑफ कर लीजिए। यह मत सोचिए कि "अब तो फंस ही गए, अब क्या करेंगे!" यह आपकी पूरी जिंदगी का सवाल है। बेशक जिंदगी को जीने के लिए आपका कामयाब रहना जरूरी है, लेकिन आपका खुश रहना भी उतना ही अहम है। आप यह मत सोचिए कि "मेरी जिंदगी के दो-तीन साल इस कोर्स में लग गए, अब मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा। रिश्तेदार मज़ाक उड़ाएंगे, मम्मी-पापा को कैसे समझाऊंगा?"

आपके पेरेंट्स आपकी बात तब समझेंगे जब आपके पास उसे कहने का कोई मजबूत तर्क होगा। लेकिन हाँ जब आप एक कोर्स को छोड़ेंगे, तो अगला आप क्या करने वाले हैं, इसकी पूरी तैयारी करके ही छोड़िए। ऐसा ना हो कि आपको बाद में किसी किस्म का पछतावा हो। अपनी जिंदगी में अपने निर्णयों के लिए जिम्मेदार रहिए। जिंदगी में पछतावे लेकर मत चलिए।

तो फिर उसे गुजारिए

जब तक बॉल आपके पाले में है आप अपने अनुसार उसे खेलें। लेकिन जब आपने कोई निर्णय ले लिया तो उसकी पूरी जिम्मेदारी भी लीजिए। जब आप बैक ऑफ करने का माद्दा खुद में डेवलप करेंगे, तो आपको अहसास होगा कि आपको अपनी पर्सनैलिटी में भी बहुत बदलाव लाने की जरूरत है। जैसा कि कई बार हम किसी पर गुस्सा कर रहे होते हैं और गुस्सा करते-करते ही हमें अहसास हो जाता है कि कुछ गलत हो रहा है। लेकिन चूंकि हमारा ईगो बड़ा होता है ऐसे में खुद को बैक ऑफ नहीं कर पाते। लेकिन बस इसी पॉइंट पर खुद को रोकिए और वो करिए जो सही है।

स्मृति पूरे समाज की तरफ से आपको बहुत-बहुत थैंक यू। आपने वो हिम्मत दिखाई जो हर किसी के बस की बात नहीं होती।

इस तरह के और लेख पढ़ने के लिए हमारी केटेगरी "सक्सेसफुल फेलियर" पर क्लिक करें।

पंचायत के बाद अब मेकर्स ला रहे हैं गांव से जुड़ी एक और कहानी, ग्राम चिकित्सालय
पंचायत के बाद अब मेकर्स ला रहे हैं गांव से जुड़ी एक और कहानी, ग्राम चिकित्सालय

पंचायत सीरीज के जरिए दर्शकों का दिल जीतने के बाद मेकर्स अब एक और नई कहानी लेकर आ रहे हैं। गांवों की सीधी-सादी जिंदगी को रोचक अंदाज में दर्शकों के...

Read More
क्रिमिनल जस्टिस का इंतजार हुआ खत्‍म, कोर्ट रूम में फिर से काले कोट में नजर आने वाले हैं पंकज त्रिपाठी
क्रिमिनल जस्टिस का इंतजार हुआ खत्‍म, कोर्ट रूम में फिर से काले कोट में नजर आने वाले हैं पंकज त्रिपाठी

ओटीटी पर कुछ सीरीज ऐसी हैं जिनके किरदारों ने दर्शकों ने खुब सराहा है। ऐसा ही एक किरदार है ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के माधव शर्मा का। पंकज...

Read More