गाइज... जयपुर की दीवाली वाइब्स वाली रील्स को स्क्रॉल मत करो, यहां आकर खुद रील्स बना लो!

गाइज... जयपुर की दीवाली वाइब्स वाली रील्स को स्क्रॉल मत करो, यहां आकर खुद रील्स बना लो!

जयपुर की दीवाली की तो बात ही अलग है। यहां जो फेस्टिव वाइब आती है, उसका कोई मुकाबला नहीं है। इंस्टाग्राम पर आपने देख ही लिया होगा कि जयपुर इस वक्त रोशनी में पूरी तरह डूबा हुआ है। रील्स के जरिए आप महसूस कर पा रहे होंगे कि यहां की फेस्टिव वाइब किस लेवल की है। अगर रील्स देखकर आपको लग रहा है कि ओएमजी! इस बार तो प्लान नहीं बन पाया, अगली बार ट्राई कर लेंगे, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। 11 नवंबर तक यहां फेस्टिव मोड ऑन रहेगा।

वैसे भी जयपुर का चारदीवारी बाजार अपनी अद्भुत सजावट और भव्य लाइटिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर है। हर साल की तरह इस बार भी परकोटे के बाजारों में सामूहिक सजावट की गई है। जयपुर की इस ऐतिहासिक सजावट को देखने के लिए देश-विदेश से हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं।

वो पिंक लाइटिंग!

चूंकि जयपुर इस बार अपने 300 साल पूरे होने के जश्न की ओर बढ़ रहा है। जी हां, हमारे जयपुर को साल 2027 में 300 साल पूरे हो जाएंगे। हमारा शहर तो सिटी ऑफ सेलिब्रेशन कहलाता है, इसलिए जश्न की शुरुआत अभी से हो चुकी है। ऐसे में इस बार दीवाली की सजावट में पिंक थीम भी खास है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के 300 साल पूरे होने के जश्न के तहत भव्य दीपोत्सव और रोशनी का आगाज किया है। एमआई रोड, पांच बत्ती, भगवान दास रोड, छोटी चौपड़, जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार और किशनपोल बाजार सहित करीब तीन किलोमीटर के क्षेत्र को विशेष पिंक और लेजर लाइटिंग से सजाया गया है। यंग लोगों का फेवरेट डेस्टिनेशन वर्ल्ड ट्रेड पार्क भी पिंक लाइटिंग से सजाया गया है। यह सब दिखने में कैसा लग रहा है, इसका असली अनुभव तो यहां आकर ही होगा।

विधानसभा भी नहीं है पीछे

यह पहला मौका है, जब विधानसभा में भी दीवाली के मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छोटी दिवाली यानी 7 नवंबर को रात 9 बजे होने वाला ड्रोन शो खास आकर्षण रहेगा। वहीं, 8 नवंबर को विधानसभा परिसर में 15 मिनट की आतिशबाजी की व्यवस्था भी की गई है।

चूंकि जयपुर ग्लोबल लेवल पर एक जाना-माना शहर बन चुका है, इसलिए यहां लाइटिंग की व्यवस्था भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की नजर आ रही है।

पुराना और नया साथ चल सकता है!

हम सभी जानते हैं कि दीवाली का उत्सव क्यों मनाया जाता है। भगवान राम 14 साल का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे। ऐसे में जयपुर के बाजारों में इससे संबंधित सजावट तो है ही, लेकिन इस बार कुछ नया भी देखने को मिल रहा है।

आपको बता दें कि जयपुर में रोशनी देखने जाने का एक पुराना चलन रहा है। यहां के बाजार हमेशा से सजते आए हैं। लोग अपने परिवार के साथ रोशनी देखने तब भी आते थे, जब न इंस्टाग्राम की रील्स थीं और न ही लोग इन पलों को कैमरे में कैद कर पाते थे।

लेकिन जमाने के साथ जयपुर ने हमेशा खुद को बदला है। अब आपको यहां बाजारों में जगह-जगह सेल्फी पॉइंट्स मिलेंगे, जहां आप दोस्तों और परिवार के साथ फोटो खिंचवा सकते हैं और रील्स बना सकते हैं। जयपुर में रोशनी सिर्फ चारदीवारी तक ही सीमित नहीं है। यहां राजा पार्क, मालवीय नगर और वैशाली नगर की सजावट भी बेहद खूबसूरत है।

आप सच में यहां आकर समझ सकते हैं कि पुराना और नया कैसे साथ चल सकते हैं।

लक्ष्मी मिष्ठान्न भंडार के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अग्रवाल कहते हैं कि जयपुर एक बहुत प्लान्ड सिटी है। इस शहर को जिस उद्देश्य से बनाया गया था, आज भी यहां के लोग उसी के अनुरूप अपनी पहचान बनाए हुए हैं। वे अपने शहर और उसकी खासियतों को अच्छी तरह जानते हैं। शहर लगातार विस्तार कर रहा है, लेकिन अपनी धरोहर को नहीं भूला है। जयपुर जानता है कि उसकी धरोहर ही उसका यूएसपी है।

आइए और एक्सपीरियंस करिए!

जयपुर की दीवाली वाइब इस बार इंस्टाग्राम पर पूरी तरह छाई हुई है। आप भी आइए और देखिए कि लोकल और ग्लोबल जब मिलते हैं, तो क्या होता है।

अब सजावट को देखना और उसे महसूस करना है, तो थोड़ा वॉक करना होगा। मुख्य सजावट की बात करें तो यहां 42 फीट चौड़ा और 36 फीट ऊंचा भव्य राम मंदिर बनाया गया है। चट्टानों, आकर्षक रोशनी और हिलते-डुलते किरदारों के जरिए रामसेतु निर्माण के ऐतिहासिक दृश्य को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया है।

इसके अलावा गणगौरी बाजार में हेरिटेज थीम पर आधारित हवा महल और जंतर-मंतर की झांकियां, वहीं चौड़ा रास्ता बाजार में देशभक्ति की थीम पर सजाई गई लाइटिंग लोगों का मन मोह रही है।

लेकिन यह तो सिर्फ एक झलक है। आप यहां आएंगे तो देखने और अनुभव करने के लिए बहुत कुछ मिलेगा। हां, एक सवाल आपके मन में जरूर आएगा कि कोई शहर इतना खूबसूरत कैसे लग सकता है!

तो बस, पधारिए जयपुर!

ज़िंदगी में कुछ काश सभी के बाकी रहते हैं, नीता अंबानी के साथ भी है हार्वर्ड का एक काश बाकी
ज़िंदगी में कुछ काश सभी के बाकी रहते हैं, नीता अंबानी के साथ भी है हार्वर्ड का एक काश बाकी

पिछले दिनों रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन नीता अंबानी ने हार्वर्ड के इंडिया कॉन्फ्रेंस 2025 में हिस्सा लिया। जहां उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ बातचीत भी...

Read More
कभी नहीं पसंद थी खुद की शक्ल, अब रोहित शेट्टी की फिल्मों में असली कॉप की भूमिका निभाएंगे जॉन
कभी नहीं पसंद थी खुद की शक्ल, अब रोहित शेट्टी की फिल्मों में असली कॉप की भूमिका निभाएंगे जॉन

बॉलीवुड के कॉप यूनिवर्स को क्रिएट करने वाले रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्मों का कोई जवाब नहीं। उनकी फिल्मों में हीरो की ग्रैंड एंट्री से लेकर गाड़ियों...

Read More