कभी नहीं पसंद थी खुद की शक्ल, अब रोहित शेट्टी की फिल्मों में असली कॉप की भूमिका निभाएंगे जॉन

कभी नहीं पसंद थी खुद की शक्ल, अब रोहित शेट्टी की फिल्मों में असली कॉप की भूमिका निभाएंगे जॉन

बॉलीवुड के कॉप यूनिवर्स को क्रिएट करने वाले रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्मों का कोई जवाब नहीं। उनकी फिल्मों में हीरो की ग्रैंड एंट्री से लेकर गाड़ियों के हवा में उड़ने के सीक्वेंस दर्शकों को खूब भाते हैं। सिंघम पुलिस ऑफिसर को पर्दे पर स्थापित करने वाले रोहित अब फिक्शन नहीं, रियल हीरोज की कहानी पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। अगली फिल्म में वो असली पुलिस ऑफिसर और उनके मिशन को पर्दे पर लाने वाले हैं। इस फिल्म के लिए वो अपनी कॉप यूनिवर्स के अजय, अक्षय और रणवीर को नहीं, बल्कि नए हीरो को लेने वाले हैं। वहीं, उनकी इस फिल्म में वो हीरो नजर आएगा, जिसने शायद ही बचपन में सोचा होगा कि वो ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा बनेगा। उनका यह हीरो एक्शन फिल्मों के लिए आज परफेक्ट चॉइस है।

जॉन अब्राहम होंगे रोहित के अगले हीरो

जॉन अब्राहम एक्शन फिल्मों में पहले भी काम कर चुके हैं। यहां तक कि वे पुलिस ऑफिसर की भूमिका में भी नजर आ चुके हैं। लेकिन अब वे रोहित शेट्टी के साथ एक असली कहानी को पर्दे पर निभाते नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि रोहित मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की बायोपिक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने जॉन अब्राहम को चुना है। इस फिल्म में जॉन, पूर्व कमिश्नर मारिया का किरदार निभाने वाले हैं, जिन्होंने कुछ बेहद सेंसीटिव और बड़े केस को सुलझाने में मुख्य भूमिका निभाई है। पीपिंगमून की रिपोर्ट के अनुसार रोहित शेट्टी जॉन के साथ मार्च में इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर देंगे। खबरों के मुताबिक फिल्म राकेश मारिया के संस्मरण ‘लेट मी से इट नाउ’ पर आधारित होगी।

जॉन को नहीं पसंद थी अपनी शक्ल

बॉलीवुड में अपनी बॉडी और अट्रैक्टिव लुक के लिए जाने जाने वाले जॉन अब्राहम को बचपन में अपनी शक्ल पसंद नहीं थी। उन्होंने एक बार अपने साक्षात्कार में बताया था कि उनके बहुत ज्यादा पिंपल्स थे। उनकी हाइट भी उनके हम उम्र बच्चों से कम थी, जिसकी वजह से वे कॉन्फिडेंस नहीं महसूस करते थे। एक बार तो वो इसकी वजह से काफी रोए और भगवान से प्रार्थना की कि उन्हें अच्छी हाइट के साथ अच्छे लुक्स भी दें। हालांकि, बचपन की मासूमियत में जॉन ने कभी नहीं सोचा होगा कि आगे चलकर उनके लुक्स कितने लोगों को प्रभावित करने वाले हैं। मॉडलिंग से लेकर फिल्मों तक, शायद ही कोई हो जो उनके लुक्स और परफेक्ट बॉडी से प्रभावित न हुआ हो।

चोर से लेकर पुलिस तक के किरदार में नजर आ चुके हैं जॉन

जॉन अब्राहम उन कलाकारों में से हैं जो बॉलीवुड में अपने दम पर आगे बढ़ रहे हैं। धूम फिल्म में चोर के किरदार से सबकी नींदें उड़ाने वाले जॉन पर्दे पर पुलिस ऑफिसर की भूमिका में भी दर्शकों को पसंद आए हैं।

उनके लुक्स और एक्शन की वजह से उन्हें फिल्में तो मिलीं, लेकिन उन्हें अपने सपाट एक्सप्रेशंस की वजह से क्रिटिक्स का सामना करना पड़ा। जॉन असल जिंदगी में किसी जांबाज़ की तरह डटे रहे। बाटला हाउस, सत्य मेव जयते, फोर्स जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग फोर्स ऑफिसर्स की भूमिका निभाई। अब वे एक रियल लाइफ हीरो कॉप की भूमिका को पर्दे पर निभाते नजर आने वाले हैं। हाल ही में उनकी अगली फिल्म डिप्लोमैट का टीज़र भी सामने आया है। इस फिल्म में भी वे एक रियल स्टोरी और किरदार को पर्दे पर लाने वाले हैं।

Meet India’s Pride: Chandrika Tandon, the Sister of Indra Nooyi
Meet India’s Pride: Chandrika Tandon, the Sister of Indra Nooyi

Former PepsiCo India CEO Indra Nooyi is recognized as one of the most influential women in the world. However, this time, the spotlight is not on...

Read More
कपड़े भी मूड ठीक करने का काम करते हैं, डोपामाइन ड्रेसिंग है खुद को खुश करने का तरीका
कपड़े भी मूड ठीक करने का काम करते हैं, डोपामाइन ड्रेसिंग है खुद को खुश करने का तरीका

तनाव और अवसाद ऐसे शब्द हैं जो मॉडर्न लाइफस्टाइल की वजह से लोगों की ज़िंदगी में बड़ी आसानी से जगह बना रहे हैं। बदलते सामाजिक परिवेश में खुशी के मायने...

Read More