अगर आपका भी है हॉर्वर्ड में पढ़ने का सपना तो कीजिए साकार, जानिए हॉर्वर्ड के फ्री ऑनलाइन कोर्स

अगर आपका भी है हॉर्वर्ड में पढ़ने का सपना तो कीजिए साकार, जानिए हॉर्वर्ड के फ्री ऑनलाइन कोर्स

अगर आप पढ़ने-लिखने के शौकीन हैं तो कहीं न कहीं, कभी न कभी, आपने हॉर्वर्ड में पढ़ने का सपना तो ज़रूर देखा होगा। बेशक वहाँ से एमबीए करना अपने आप में किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं। लेकिन आप चाहते हैं कि आपके रिज़्यूमे में हॉर्वर्ड का भी ज़िक्र हो तो आप आसानी से ऐसा कर सकते हैं। न ही इन कोर्सेज़ को करने के लिए आपको अमेरिका जाने की ज़रूरत है और न ही महंगी फीस को अरेंज करने की। हॉर्वर्ड कई ऐसे ऑनलाइन कोर्स चला रहा है, जिन्हें आप बिना फीस के आसानी से कर सकते हैं। ये कोर्स इस तरह डिज़ाइन किए गए हैं कि इन्हें करने से आपकी स्किल्स इंप्रूव हों। तो चलिए जानते हैं कि आप किस तरह के कोर्स फ्री में कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये कोर्स सर्टिफिकेट कोर्स हैं और आपको इन्हें एक तय समय में पूरा करना होता है। खास बात ये है कि इसमें सिर्फ आंत्रप्रेन्योर स्किल्स ही नहीं, ह्यूमैनिटीज़, बिज़नेस स्किल और प्रोग्रामिंग के भी अलग-अलग कोर्स करवाए जा रहे हैं।

यहाँ से ले सकते हैं

इन कोर्सेज़ की लिस्ट बहुत लंबी है। आप वेबसाइट पर जाकर अपने पसंद के विषय और कोर्स चुन सकते हैं। यहाँ तक कि अगर आप फिटनेस फ्रीक हैं तो आपको हेल्थ, एक्सरसाइज़ और डाइट से रिलेटेड भी बहुत से कोर्स मिल जाएँगे। आप इन कोर्सेज़ के बारे में अधिक जानकारी https://pll.harvard.edu/catalog पर जाकर ले सकते हैं। इन प्रोग्राम्स की खास बात ये है कि ये प्रोग्राम कुछ हफ्तों के होते हैं। अक्सर इस तरह के कोर्सेज़ में उम्र की भी कोई सीमा नहीं होती। यानी कि अगर आप जॉब में हैं तो आप ऐसे कोर्सेज़ को ऑप्ट कर सकते हैं, जिससे आपकी स्किल्स में और भी इज़ाफा हो। यहाँ कोडिंग से रिलेटेड भी बहुत से कोर्स अवेलेबल हैं। वहीं, कंप्यूटर में कुछ कोर्स ऐसे भी हैं, जो कि बिगिनर लेवल पर आपके बेहद काम आने वाले हैं। इन कोर्सेज़ के अलावा कुछ सेशंस भी हैं, जिन्हें आप कुछ घंटे अटेंड कर खुद को और बेहतर तरीके से एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे कि एक 15 घंटे का कोर्स है "नेगोशिएटिंग सैलरी।" जहाँ आप जान सकते हैं कि वो कौन-सी बातें हैं, जिन्हें आपको सैलरी नेगोशिएट करने में ध्यान में रखना होता है। ये कोर्स उन लोगों के लिए खासतौर पर ज़रूरी है, जिन्हें लगता है कि वे वो सैलरी नहीं पा रहे जो उनकी काबिलियत के अनुरूप है।

सीखिए, पढ़िए

यहाँ हम आपको कोर्सेज़ की पूरी लिस्ट जानबूझकर नहीं दे रहे। हम चाहते हैं कि आप हॉर्वर्ड की वेबसाइट पर जाकर खुद एक्सप्लोर करें। आप चाहे किसी भी उम्र या प्रोफेशन के क्यों न हों, जब आप इन कोर्सेज़ को एक्सप्लोर करेंगे तो आप जान पाएँगे कि कुछ न कुछ तो आपके लिए अवेलेबल है ही। हाँ, महिलाओं के लिए भी एक बात विशेष तौर पर कहना चाहूँगी कि हॉर्वर्ड आपको मौका दे रहा है अपनी स्किल्स में इज़ाफा करने का। इस मौके को न गँवाएँ। वैसे भी अगर हम अक्सर महिलाओं की बात करें तो लैपटॉप या कंप्यूटर भले ही आपके पास न हो, लेकिन अगर आपके अंदर एक स्पार्क है तो आप स्मार्टफोन के साथ ही इस कोर्स को कर पाएँगी।

नीता अंबानी का भी था सपना

दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक माने जाने वाले हॉर्वर्ड का मैनेजमेंट प्रोग्राम जॉइन करना अपने आप में किसी बड़े अचीवमेंट से कम नहीं है। दुनिया भर से लाखों लोग यहाँ पढ़ने आते हैं और बहुत से लोगों के लिए यहाँ तक पहुँचना बस सपनों में ही रह जाता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की निदेशक नीता अंबानी को ही देख लें। पिछले दिनों हॉर्वर्ड इंडिया के कार्यक्रम में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया था। वहाँ उन्होंने बताया था कि उनके माँ-बाप ने भी उन्हें हॉर्वर्ड में पढ़ाने का सपना देखा था। लेकिन वे एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती थीं और फाइनेंशियल प्रॉब्लम की वजह से अपने सपने को पूरा नहीं कर पाई थीं। लेकिन आपको ज़िंदगी मौका दे रही है। आप इस मौके को अपने हाथ से न गँवाएँ। माना कि ये कोर्सेज़ बहुत बड़े नहीं हैं, ये बहुत छोटे हैं, लेकिन आपकी पर्सनैलिटी और आपको बदलने का हुनर रखते हैं।

केप वर्डे से कांटे की टक्कर के बाद अर्जेंटीना टॉप 16 में शामिल
केप वर्डे से कांटे की टक्कर के बाद अर्जेंटीना टॉप 16 में शामिल

केप वर्डे और अर्जेंटीना के मैच को फीफा वर्ल्ड कप के इस सीजन का सबसे दिलचस्प और रोमांचक मुकाबला कहना गलत नहीं होगा। 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 से...

Read More
तो क्या पेरेंट्स से अपनी बात कहने में डर लगता है ?
तो क्या पेरेंट्स से अपनी बात कहने में डर लगता है ?

अगर अभी हम अपने इंटरनेट की फीड की बात करेंगे तो हाई-प्रोफाइल मर्डर केतन अग्रवाल की खबरों से भरी हुई है। केतन को उन्हीं की मंगेतर सिया गोयल ने खाई में...

Read More